क्राइम

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे में पकड़कर, पहुंचाया जेल
सिलवानी । सिलवानी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जैथारी के एक ग्राम की युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दोस्ती कर शादी का झांसा देकर घूमाने ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार 3 अक्तूबर को जैथारी पुलिस चौकी अंतर्गत एक ग्राम की 18 वर्षीय युवती ने परिजनों के साथ सिलवानी थाने में आकर रिपोर्ट की। युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के गांव फुलमार के जयकुमार मसकोले पिता प्रहलाद मसकोले उम्र 22 साल ने उससे पहले दोस्ती की और शादी करने की बात कही, वह उसके विश्वास में आ गई तो वह 8 सितंबर 2024 को अन्य शहरों में घूमने का बोलकर साथ ले गया और उसके साथ 8 सितंबर से 15 सितंबर तक शारीरिक संबंध, दुष्कृत्य करता रहा। वापिस आने के बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर सिलवानी पुलिस ने अपराध की धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने थाना प्रभारी डीपी सिंह को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके पालन में महज 24 घंटे में आरोपी जयकुमार मसकोले पिता प्रहलाद मसकोले उम्र 22 साल निसासी फुलमार को प्रतापगढ़ के बस स्टेंड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की, आरोपी अन्य शहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक डीपी सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, उप निरीक्षक कविता यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक गोविन्द, सियाराम, रामनरेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button