मध्य प्रदेश

अरविन्द जादौन मध्य प्रदेश असमनी एसोसियेशन अध्यक्ष मनोनीत

भोपाल। एसोसियेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद की बैठक महाराष्ट्र सोलापुर के राज्य अतिथिगृह में आयोजित की गई। बैठक में लघु श्रेणी के समाचार पत्र की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में आर.एन.आई द्वारा परेशान करने पर अखबारों के प्रति चिन्ता जाहिर की व न्यूजप्रिंट पर लागू की गई जी.एस.टी को हटाने और एक हेल्पलाइन जारी करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. चन्दोला ने बैठक के दौरान मप्र इकाई का अध्यक्ष अरविंद सिंह जादौन को मनोनीत करने की घोषणा की, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की। अरविन्द जादौन के अध्यक्ष मनोनीत होने पर मध्य प्रदेश के सैकड़ों संपादकों ने अरविन्द जादौन को शुभकामनाएं दी है। वही प्रशंसकों का कहना है कि असमनी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अरविन्द जादौन संपादकों एवं पत्रकारों की समस्याओं को मजबूत पक्ष के साथ मध्य प्रदेश सरकार के सामने रखकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
अरविंद सिंह जादौन को मप्र इकाई का अध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. चंदोला, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्याम सिंह पंवार, राष्ट्रीय सेक्रेटरी शंकर सिंह कतीरा, राष्ट्रीय एवं नगरिया पंचायत के संपादक राजेंद्र विंजवे, टीकमगढ़ संस्कार के संपादक अकरम खान, विदिशा टुडे के संपादक सुनील शर्मा, पूर्व मध्य प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव, नित्य नमन टाइम्स के संपादक नितिन गुप्ता, राज्यरानी खबर के संपादक जयवंत ठाकरे एवं मध्य प्रदेश के सभी संपादक एवं अन्य राज्यों की इकाइयों के सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी व सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button