अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर की कार्यवाही, 200 लीटर गुम्मे में भरा महुआ कच्ची शराब की नष्ट
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में लगातार चल रही अवैध मादक पदार्थ एवं देशी शराब को लेकर गोसलपुर में रविवार को सुबह 11 बजे के दौरान कई घरों से मिले महुआ भरें गुम्मे तत्कालिक जगह पर पहुच कर की गई कार्यवाही।गोसलपुर थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार 13 अगस्त 2023 को थाना प्रभारी की उपस्थिति में ग्राम धमकी गाव में कुछ घरो में रखी हुई गुम्मे में महुआ कच्ची शराब पाई गई । इस दौरान सभी के घरो की जाँच करने पर सकीना, हीराबाई कुचबंधिया, समुंदर, एवं अन्य के घर से प्राप्त डेढ़ सौ से 200 लीटर गुम्मे में भरा लाहन महुआ नष्ट किया गया । साथ ही सकीना कुचबंधिया के घर से हाथ भट्टी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब के गुम्मे थाना लेकर इनके विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी गोसलपुर, सत्येंद्र, आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद लोधी, तरुण प्रजापति, रिंकेश पाठक, सोनू झा, सैनिक नारायण के साथ पुलिस स्टाप उपस्थित रहा ।



