धार्मिकमध्य प्रदेश

अहिरवार समाज संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अहिरवार समाज संघ भारत जिला शाखा इकाई दमोह द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष बीडी बावरा के निज निवास पर किया गया। जिसमें बडी संख्या में अहिरवार समाज के व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही समाज में हो रहे विकास की गति पर विचार व्यक्त कर गति को कैसे बढ़ाना है, समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार नशामुक्ति, कुरीतियों एवं एकता पर अपने अपने विचार रखें। गनेश अहिरवार द्वारा आरती गीत गया जो डॉ.भीमराव अंबेडकर जी पर रचित था जिसे सभी ने सराहा एवं आगे भी ऐसी रचनाये तैयार करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पूरनलाल अहिरवार, तेजीलाल अहिरवार, टीकाराम अहिरवार, बीडी अहिरवार, प्रकाश, नारायण प्रसाद अहिरवार, जीपी अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, बालकिशन अहिरवार, टी चौधरी, प्रेमलाल अहिरवार, महेन्द्र कुमार बौद्व सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रहीं। अंत में होली मिलन कार्यक्रम पर सभी को बधाईयां देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button