मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा किसी भी प्रकार की हो आखिर सेवा होती है सेवा कार्य में जाने अनजाने में कुछ त्रुटियां हो जाती हैं त्रुटियां होना स्वभाविक है लेकिन उसका सुधार करना जरूरी है मेरे सेवाकाल में जाने अनजाने में किसी का दिल दुख गया हो तो मुझे क्षमा कर दें।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अंतर्गत विदाई समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री तिवारी केन्द्र मरखेडा टप्पा ने उक्त बात कहीं । उनके सेवानिवृत्त होने पर पर्यवेक्षकों एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन स्टाफ एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें साड़ी, श्रीफल देकर सम्मानित किया।
महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी संगीता ठाकुर ने उनकी सेवा काल का वर्णन करते हुए बताया की सावित्री तिवारी द्वारा 22 साल आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन किया और उनका कार्यकाल बेहतर रहा अच्छे तरीके से केंद्र का संचालन किया उनके कार्यकाल से आंगनवाड़ी केंद्रों को सीख लेना चाहिए।
इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी संगीता ठाकुर, सेक्टर पर्यवेक्षक क्लेमेन्टीना टोप्पो, सीमा इक्का सहा. ग्रेड-3 एवं सुनीता यादव, हरिबाई लोधी, किरण सोनी ममता ठाकुर, कौषल्या लोधी, माया श्रीवास्तव आदि आंगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button