मध्य प्रदेश

सीएम के जन्मोत्सव पर पाटन निकाय के नवीन भवन का लोकार्पण संपन्न

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। नगर परिषद पाटन के नवीन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
रविवार 5 मार्च 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मोत्सव व परिषद के नवीन भवन के लोकार्पण के उपलक्ष्य में पाटन नगर के झंडा चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय विधायक एवं नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शक्ति देव कुमार यादव, सीएमओ नीलम गोवर्धन चौहान, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button