मध्य प्रदेश
आकाश जोशी की हार्ट अटैक आने से मौत

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवनगर । गैरतगंज तहसील के देवनगर (देहगांव) निवासी आकाश जोशी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है।।
आकाश जोशी उम्र 32 वर्ष, मध्यप्रदेश सेंट्रल ग्रामीण बैंक में काम करते थे। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 10 बजे अचानक आकाश जोशी क्रिकेट खेलने के लिए जा रहे थे तो अपने दोस्तों से कहकर गए थे कि हमको बहुत तेज प्यास लग रही है हम अभी पानी पीकर आते हैं उन्होंने अपने घर पर जाकर पानी पीते समय अटैक आ गया। आकाश जोशी के पिताजी राजू जोशी एवं भाई उनको देवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए , जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।



