खेलमनोरंजन

पत्रकार इलेवन ने नगरपालिका से 9 विकेट से जीता मैच

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आनंद उत्सव के तहत परंपरागत खेलों का आयोजन के दूसरे चरण में नगर पालिका परिषद एवं पत्रकार इलेवन के बीच उत्कृष्ट स्कूल के मैदान पर खेले गए कशमकश पूर्ण मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्रकार इलेवन ने 10 ओवर से मैच जीत लिया जिसमें कैमरामैन नीरज यादव ने 8 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
उत्कृष्ट स्कूल पर दोनों ही टीमों के कप्तान नगरपालिका की टीम से अध्यक्ष संदीप लोधी पत्रकार 11 से कप्तान मनोज गुप्ता के बीच विक्रम ठाकुर ने टास कराया जिसमें नगर पालिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी के शानदार 58 रनों के स्कोर के साथ 6 विकेट के नुकसान पर नगर पालिका की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 134 रन बनाकर पत्रकार इलेवन को 135 रन बनाने का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार इलेवन ने नीरज यादव के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका नगर पालिका कर्मचारी विजय गोगलिया और सऊद शाह खान ने निभाई।
पत्रकार इलेवन की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले नीरज यादव को पत्रकार राशिद मीर द्वारा नगद 15 सो रुपए का पुरस्कार दिया गया। वही नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी भी द्वारा उन्हें पुरस्कार से नवाजा गया।

Related Articles

Back to top button