पर्यावरणमध्य प्रदेशविधिक सेवा

मु़क्तिधाम में पौधारोपरण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

सिलवानी । मध्‍यप्रदेश राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनीस कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पंच-ज अभियान अंतर्गत शुक्रवार को मु़क्तिधाम सिलवानी में पौधारोपरण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
पौधारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव द्वारा पौधारोपण किया गया एवं उपस्थित अधिवक्‍तागण, न्‍यायालीयन कर्मचारीगण, वन विभाग के कर्मचारी व जन समान्य को संबोधित करते हुए पंच-ज अभियान के बारे में बताते हुए कहा गया कि पंच – ज अभियान के तहत जल, जंगल, जमीन व जानवरो सभी के संतुलित पर्यावरण विकास की अवधारणा है, जिसमें प्रकृति के सरक्षण के उपाय और पौधारोपण तथा भूमि कटाव को रोकना, प्लास्टिक का उपयोग रोकना जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया गया है । पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में पौधारोपण जरूरी है सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उक्त शिविर में न्यायाधीश द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि जो व्यक्ति स्वयं के व्यय पर अधिवक्ता करने में असर्मथ है उन्हें शासन द्वारा पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर अपर लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र वर्मा, अभिभाषक संघ के अध्‍यक्ष दीपेश समैया, सचिव सुनील श्रीवास्तव, अभिभाषक जीएस रघुवंशी, आलोक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नितिन सोनी, वन विभाग से महेन्द्र कुमार पलेचा वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम, गुलाब प्रसाद अर्मा उप वन क्षेत्रपाल शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीडी खरवार, डॉ मनोहर लाल कोरी, न्‍यायालयीन कर्मचारियों एवं जन समान्य द्वारा पौधारोपण किया गया ।

Related Articles

Back to top button