मध्य प्रदेश

श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का जैन समाज ने किया विरोध

21 दिसंबर को जैन समाज तहसील कार्यालय पर उपवास पर बैठकर विरोध करेगी
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । झारखंड राज्य में स्थित जैन समाज के तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज को झारखंड सरकार और केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित किया जिसके बाद से ही जैन समाज सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रही है,शनिवार को जैसीनगर के जैन समाज ने अपनी -अपनी दुकाने बंद रखी और जैसीनगर के बड़े जैन मंदिर से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला जो थाना परिसर पहुंचा । जहां देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और झारखंड मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और श्री सम्मेद शिखरजी पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना रद्द करने की मांग की, साथ ही जैन समाज ने चेतावनी दी अगर उन लोगों की मांग नहीं मानी गई तो वह 21 दिसंबर को जैन समाज के लोग जैसीनगर तहसील कार्यालय में उपवास पर बैठ कर विरोध करेंगे।

Related Articles

Back to top button