ज्योतिष

आज का पंचाग बुधवार 12 अक्टूबर 2022

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 12 अक्टूबर 2022

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022_

🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक मास
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथिः- तृतीया तिथि 26:00:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि
✏️ तिथि स्वामीः-तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं।
💫 नक्षत्रः- भरणी नक्षत्र 17:10:00 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र
🪐 नक्षत्र स्वामीः-भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य है।
🔔 *योगः- वज्र14:19:00 तक तदोपरान्🪐 *त सिद्ध* ⚡ प्रथम करण : वणिज – 01:39 पी एम तक
✨ द्वितीय करण: विष्टि – 01:59 ए एम, अक्टूबर 13 तक बव
🔥 गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:40:00 से 12:07:00 बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें।
🤖 राहुकालः- आज का राहुकाल 12:07:00 बजे से 01:34:00 तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
🌞 सूर्योदय – प्रातः 05:49:56_

🌅 सूर्यास्त – सायं 17:26:44
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:41 ए एम से 05:30 ए एम
✡️ प्रातः सन्ध्या : 05:05 ए एम से 06:20 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:03 पी एम से 02:50 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:43 पी एम से 06:07 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 05:55 पी एम से 07:09 पी एम
💧 अमृत काल : 12:11 पी एम से 01:51 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:43 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 13
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:10 पी एम से 06:20 ए एम, अक्टूबर 13
🌪️ वज्र योग – दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक
☄️ भरणी नक्षत्र -शाम 5 बजकर 10 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – विश्‍व दृष्टि दिवस, अन्तरराष्ट्रीय दिवस, राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस राष्ट्रीय दिवस, विश्व प्राकृतिक आपदा रोकथाम दिवस, अन्तरराष्ट्रीय दिवस, शनि मार्गी
✍🏽 विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी जाती है।
🏞️ Vastu tips 🏚️
हम सभी हमेशा चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा ही धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहे। इसलिए ही इंसान इतनी भागदौड़ और मेहनत करते हैं। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए कि किचन में कैसी तस्वीरें लगाने से हम धन-धान्य और सुख-समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।
माता अन्नपूर्णा और फलों व सब्जियों की तस्वीरें वास्तु शास्त्र में आज हम बात कर रहे हैं रसोईघर, यानी किचन में तस्वीर लगाने के बारे में. घर में किचन सबसे जगह होती है क्योंकि यह हमारी अन्नपूर्णा है। इसलिए इसकी खूबसूरती और सौभाग्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रसोईघर में माता अन्नपूर्णा का एक चित्र जरूर होना चाहिए। साथ ही फलों व सब्जियों से भरा एक सुंदर सा चित्र अपनी रसोई में लगाएं।
तस्वीरों से मिलेगा ये फायदा माता अन्यपूर्णा और फलों व सब्जियों के चित्रों को लगाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती। हमेशा अनाज के भंडार भरे रहते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यानी आपको कभी आभाव और किल्लतों का सामना नहीं करना होगा।
गणेश जी की तस्वीर करेगी परेशानी दूर इसके अलावा अगर आपकी रसोई वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में नहीं बनी है या उसमें वास्तु से जुड़ी कोई अन्य परेशानी है तो रसोई के उत्तर-पूर्व, यानी ईशान कोण में सिंदूरी रंग के गणेश जी, यानी कि हेरम्ब गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां
नींबू का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको सर्दियों में खुजली की समस्या रहती है तो हफ्ते में एक बार नींबू के रस से मसाज करें और 15 मिनट के बाद ताजे पानी से साफ कर लें। नींबू के रस के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलेगी और बालों में शाइनिंग भी आएगी।
सरसों का तेल जितना खाना बनाने के लिए अच्छा होता है उतना ही बालों में लगाने के लिए भी। सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिसके कारण इसे सिर पर लगाने से डैंड्रफ नहीं होता है। इसके साथ ही सरसों के तेल से बालों की मसाज करने से बालों का झड़ना भी कम होता है और नए बाल भी निकलते हैं। अगर आपको ज्यादा देर तक तेल लगाना नहीं पसंद तो आप 2 घंटे में भी इसे अच्छे शैंपू से साफ कर सकते हैं।
आरोग्य संजीवनी 🍶
गठिया रोग के कारण और लक्षण हमारे शरीर की हड्डियों के जोड़ों में जब यूरिक एसिड जमा होने लगता है तो यह गठिया का रूप ले लेता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि, ये बीमारी अपने आप कहीं से आ जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि यूरिक एसिड कई तरह के खाने पीने वाली चीजों से हमारी बॉडी में एंट्री करता है। गठिया से हमारे शरीर में अकड़न, सूजन, जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां नजर आती हैं। यह रोग जिन लोगों को अपना शिकार बना लेता है। उनके जोड़ों में एक तरह की गांठ बन जाती है, जिसमें असहनीय दर्द होता है। इसे गठिया की बीमारी या अर्थराइटिस के नाम से जाना जाता है।
इस बीमारी से कैसे बचें महिलाएं जो महिलाएं जल्दी मोटापे का शिकार हो जाती हैं। वो इस बीमारी से भी नहीं बच पाती हैं। इसलिए हर औरत को अपने वजन पर कंट्रोल रखना चाहिए। क्योंकि वजन बढ़ने के साथ-साथ ही कई बीमारियां भी हमारे शरीर में बसेरा करने लगती हैं। इसलिए कामकाज करने के साथ समय-समय पर व्यायाम करें और एक अच्छी लाइफ स्टाइल को अपनाएं। ‌इन तरीकों से आपका वजन तो घटेगा ही इसके साथ ही आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक अच्छी ज़िन्दगी के लिए इंसान के पास पैसा होना बहुत ज़रूरी है। हर इंसान सभी सुख-संसाधन का आनंद उठाना चाहता है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो मेहनत से नहीं बल्कि शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन अगर ये अमीर बन भी जाएं तो उनके पास पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संकट बना ही रहता है। हमने अपनी नीति में बताया है कि किन लोगों के पास पैसा ज्यादा दिन तक नहीं ठहरता। अगर ये धनवान भी बन जाएं तो भी उनका धन नष्ट हो जाएगा। मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो तुरंत इन आदतों को छोड़ दें वरना हमेशा पैसों के लिए तरसना पड़ेगा।
अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति।
प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।
गलत तरीके से कमाया धन आचार्य श्री गोपी राम के श्लोक के जरिए कहते हैं कि गलत तरीके से कमाया धन पल भर की खुशी जरूर दे सकता है लेकिन आप हमेशा खुश नहीं रह सकते। ऐसा पैसा मनुष्य को भविष्य में दुख देता है। जो व्यक्ति अपने बलबूते नहीं बल्कि चोरी या धोखे से पैसा कमाते है, उसे भिखारी बनते ज़्यादा समय नहीं लगता है।
चोरी की कमाई हमारे कहने के अनुसार, चोरी की कमाई से इंसान कभी भी खुश नहीं रह सकता है। कुछ पल के लिए उसे खुशियां ज़रूर मिले लकिन, हमेशा के लिए नहीं। चोरी की कमाई से आपको वो ख़ुशी नहीं मिलेगी जो खुद के खून पसीने से कमाकर हासिल होगी। चोरी की कमाई से उस दूसरे इंसान की हाय लगती है, जिससे आपका सर्वनाश हो जाएगा। साथ ही खुद के साथ कुल का नाश भी हो सकता है। सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि हासिल की जा सकती है। मेहनत की कमाई से घर में बरकत होती है। कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ता।इसलिए कभी भी चोरी न करें।
धोखे से कमाया धन आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार जो व्यक्ति धोखा देकर धन कमाता है। उसका और उसके घरवालों का कहीं भी मान -सम्मान नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति का जीवन भी तबाह हो जाता है। ऐसे लोगों को लोग समाज में स्थान नहीं देते हैं और इस वजह से ऐसे लोग कर्ज के बोझ तले परेशानी उठाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो जल्द ही इन आदतों को नहीं छोड़ तो अन्यथा अपने घर परिवार के बर्बादी के ज़िम्मेदार आप स्वयं होंगे।
अनैतिक कार्य से कमाई मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के यहाँ कभी नहीं रहती जो गलत काम कर पैसा कमाते हैं। इनका वास वहीं होता है, जिसने मेहनत से कमाई की हो। डरा धमकाकर, वसूली कर या जुआ खेलकर कमाए धन की सीमा बहुत छोटी होती है। इन बुरे कर्मों से कमाई करने वाले व्यक्ति का सारा धन दुर्घटना, बीमारी या फिर कोई अन्य नुकसान की वजह से खत्म हो जाता है।
. ☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।
तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता है अर्थात उनकी बुद्धि भ्रमित होती है। इस तिथि का जातक आलसी और मेहनत से जी चुराने वाला होता है। ये दूसरे व्यक्ति से जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं बल्कि लोगों के प्रति इनके मन में द्वेष की भावना भी रहती है। इनके जीवन में धन की कमी रहती है, इन्हें धन कमाने के लिए काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button