मध्य प्रदेश

महाकाल लोक के लोकार्पण के उपलक्ष्य में बड़ी माई स्थित शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उज्जैन नगरी में महाकाल लोक के लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर कार्यक्रम कराने का निर्देश जारी हुआ है इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरियापान में बड़ी माई स्थित शिव मंदिर में शाम 5 बजे से कीर्तन भजन का आयोजन किया गया शाम 6 बजे महाकाल लोक का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल की पूजन अर्चन कर लोकार्पण का सीधा प्रसारण लाइव द्वारा किया गया । उमरिया पान स्थित शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जितेंद्र अरोरा, जगमोहन चौरसिया, सूरज गोटियां, कांटा, गौरे चौरसिया, आनंद गुप्ता, बंटी पटेल, शिव कुमार चौरसिया, बड्डा गुप्ता, आशीष वैष्णव, गज्जू चौरसिया, भल्लू पटेल, लालू चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button