मध्य प्रदेश

कैबिनेट मंत्री अल्प समय के लिए देवरी हुआ आगमन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह अपने अल्प प्रवास पर देवरी नगर आगमन हुआ, जहां उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी के निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेमीचंद जैन ने मुलाकात कर अपनी बात रखी तत्पश्चात मंत्री अन्य नगर वासियों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना तथा रात्रि में ही भोपाल के लिए प्रस्थान कर गए।

Related Articles

Back to top button