धार्मिकमध्य प्रदेश

सिहोरा में सोमवार को निकलेगी कांवड़ यात्रा, हिरन नदी से होगा जलाभिषेक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भगवान शिव की भक्ति और आस्था से जुड़ी सिहोरा क्षेत्र की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा सोमवार 17 अगस्त को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा का यह 15वां वर्ष है । यात्रा सुबह 8 बजे हिरन नदी घाट, खितौला से विधिवत प्रारंभ होगी।
कांवड़िए हिरन नदी घाट से पवित्र जल कांवड़ में लेकर यात्रा प्रारंभ करेंगे। इसके बाद कांवड़ यात्रा खितौला और सिहोरा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी । यात्रा के दौरान शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे। यात्रा का समापन प्रसिद्ध बाबाताल शिव मंदिर में होगा, जहां कांवड़िए हिरन नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण और भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है ।
आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की गई है। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को कांवड़ समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक शिवभक्त बिना किसी परेशानी के यात्रा में शामिल हो सकें । समिति का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ेगी तथा कांवड़ यात्रा और अधिक भव्य स्वरूप लेगी ।
आयोजन समिति ने सिहोरा, खितौला सहित आसपास के गांवों और क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से सोमवार सुबह 8 बजे हिरन नदी घाट, खितौला पहुंचने का आह्वान किया है ।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुकी है । समिति ने अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों की सहभागिता की अपील करते हुए इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है ।

Related Articles

Back to top button