आनंद उत्सव को लेकर बैठक संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिलौडी में आनंद उत्सव मानने हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शासकीय कार्यालय के प्रमुख ने अपनी सहभागिता निभाई। बैठक स्थान रामबाग स्टेडियम में आयोजन, आयोजन की तिथि एवं समय, खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, व्हालीवाल, रस्साकसी, खो खो, बोरा दौड़, दौड़, चमच दौड़ आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, उपसरपंच राहुल राय मिंटू, संकुल प्रभारी प्राचार्य राम भाऊ पटेल, भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, कन्या शाला प्रभारी प्राचार्य विशाल वरकड़े, जन शिक्षक संतोष कुमार बर्मन, जागरूकता समिति अध्यक्ष धीरज जैन, शिक्षक जगन्नाथ हल्दकार, शिक्षक अविनेश राय, श्यामदत्त राय, राजा राय, पुनीत सेन, फूल बाई हल्दकार, देववती हल्दकार, नितिन राय, संतोष बंशकार, सचिव ब्रजमोहन गिरी, शिक्षक राजकिशोर राय, शिक्षक अशोक हल्दकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी गुरु, मीना महोबिया, आशा साहू, सबित्री नामदेव, विनीता चौकसे, रीना राय आदि जन की उपस्थिति रही।



