आनंद उत्सव में धूमधाम से झूम उठी नारी शक्ती, नुक्डनाटकों के माध्यम से बताई शासन की योजनाओं के कार्य
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर के सिहोरा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित आनंद उत्सव 2023 के आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को पंडित विष्णु दत्त सीएम राइज उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद तिवारी के निर्देशन व मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के खेल कीड़ा प्रतियोगिताएं, गीत गायन, डांस व नुक्कड़ नाटकों के आयोजित कर आमजन नागरिकों का मनमोह लिया। वही कार्यक्रम में जिले से पधारी मुख्य अतिथि के रूप में दीप्ति ठाकुर एवं अर्चना शर्मा जिला समन्वयक आनंदम जबलपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन जानकारी प्रदाय की गई । तथा कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद रमेश पटेल, माधुरी गणेश दहिया, जवाहर कोल द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अशोक उपाध्याय, सारिका साहू, सुषमा सिंह कलचुरी, सुशील वर्मा राजस्व निरीक्षक, मनोज खमरिया, राजकुमार बैगा, इम्तियाज खान, संदीप श्रीवास्तव, सुखचैन, राजेश ठाकुर, संतोष तिवारी, गगन पटेल, अनिल गर्ग, आनन्द नामदेव का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन अरविंद मिश्रा प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया।




