मध्य प्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी मे लोगों ने ली सदस्यता, भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मंगलवार को आम आदमी पार्टी जिला कटनी कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने श्री भगवान बिरसा मुंडा जी के तैल्य चित्र पर चंदन वंदन फूल माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया गया, सभी पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने बताया की प्रकृति को ही वे ईश्वर मानते थे जिसमे पेड़, पौधे, जलाशय, पहाड़, जंगली जानवर इनका संरक्षण करना अपनी जन जाति समाज को प्रमुखता से बताया उनके संघर्ष और समाज की एकजुटता देख सभी जमीदारों व ब्रिटिश हुकूमत के पसीने छूटने लगे।
एक षड्यंत्र के तहत उनको फसाकर जेल भेजा गया व धीमा जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, मंगल कोल, शहर यूथ विंग अध्यक्ष श्याम यादव, विधानसभा कटनी यूथ विंग अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सोसल मीडिया प्रभारी निर्मल गौतम, अफरोज अहमद, सह सचिव रामसीया गुप्ता, सुदामा इडनानी, अनमोल मंगवानी, संतोष सिंह, प्रशांत पांडे, मोहन सिंह चौहान, देवीलाल आदि साथियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button