मध्य प्रदेश

इशा फॉउंडेशन के प्रमुख सद्गुर जग्गी वासुदेव का पीपल का पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

भोपाल । गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘जन-जागरण कार्यक्रम’ में इशा फॉउंडेशन के प्रमुख सद्गुर जग्गी वासुदेव का पीपल का पौधा भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारत आज नहीं बल्कि हजारों साल पहले कहता आ रहा है, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। हम विश्व कल्याण की बात करते हैं। विश्व के कल्याण के लिए सद्गुरु निकल पड़े हैं। दुनिया में सर्वे भवन्तु सुखिनः का मंत्र तब साकार होगा, जब धरती बचेगी। हम आभारी हैं सद्गुरजी के कि उन्होंने यह अभियान चलाया। सब जानते हैं मनुष्य ने धरती मां के साथ अन्याय किया है। हमने धरती खोदकर खनिज निकाल लिए, पानी निकाल रहे हैं, जंगल साफ कर रहे हैं, मिट्टी बचाओ अभियान में पूरा मध्यप्रदेश आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपने जो प्रस्ताव दिया है उसका हम पूरी तरह से पालन करेंगे। पर्यावरण बचाने हम पेड़ लगाने का काम कर रहे हैं। मुझे लगा केवल भाषण देने से काम नहीं चलेगा। अगर हम खुद करेंगे तो लोगों को प्रेरित कर पाएंगे। मैं पहले एक पेड़ लगाता था अब किसी ना किसी संस्था के लोग साथ में पौधरोपण करते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन हम फिर एक महीने वृक्षारोपण का अभियान चलाएंगे और मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनाकर ही चैन की सांस लेंगे।

Related Articles

Back to top button