मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित

सिलवानी। केंद्र प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का कर्तव्य निष्ठा के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाए जाने तथा अन्य सरकारी योजनाओं की सतत् मानीटरिंग करने, सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों को त्वरित निराकरण करने आदि पर नगर परिषद सिलवानी के सीएमओ सुनील कुमार जैन को कलेक्टर अरविंद्र कुमार दुबे के द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ अंजु पवन भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button