क्राइममध्य प्रदेश

उदयपुरा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद तोड़फोड़ के बाद छह लोगों पर एफआईआर दर्ज,

एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति सामान्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। उदयपुरा तहसील मुख्यालय पर दो पक्षों में झड़प वाहनों की तोड़फोड़ के बाद उदयपुरा की स्थिति अब सामान्य हो गई है। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा हालात पर कड़ी नजर रखने के लिए उदयपुरा में चप्पे चप्पे पर  भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले की तहसील उदयपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद पत्थरबाजी और वाहनों बाकी तोड़फोड़ के बाद स्थिति अब सामान्य हो गई है उदयपुरा तहसील मुख्यालय  के चप्पे-चप्पे पर  भारी सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है । हरेक स्थिति पर नियंत्रण रखा जा रहा है । पिछले 3 दिनों से कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा  सहित प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। रविवार को दिन भर कलेक्टर एसपी ने लोगों की बैठक आयोजित कर शांति बहाली के लिए समझाइश दी ।बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने भी आश्वासन दिया है कि अब कोई गलती नहीं करेंगे  और सांप्रदायिक सौहार्द आपसी संबंध है और नगर की एकता अखंडता कायम रहेगी । मालूम हो कि गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान एक पक्ष की तरफ से छत से पानी डाले जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्थरबाजी के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस को  एहतियादी कदम उठाने पड़े। फिलहाल उदयपुरा की स्थिति सामान्य है और स्थिति पर वनियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।         पुलिस सूत्रों के मुताबिक उदयपुरा के कोलीपुरा प्रेम नगर वार्ड क्रमांक 7 में गणेश विसर्जन चल  समारोह शांतिपूर्ण तरीके से बनिकाला जा रहा था । तभी एक पक्ष की तरफ से चल समारोह पर घर की छत से पानी डाल दिया जिससे दोनों पक्ष में विवाद हो गया कि आक्रोशित भीड़ उदयपुरा थाने पहुंचकर घेराव करने लगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगी।दोनों पक्ष की तरफ से तोड़फोड़ कर कुछ वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन अब  स्थिति काबू में है। धीरे-धीरे उदयपुरा का माहौल पटरी पर आने लगा है।

Related Articles

Back to top button