धार्मिक

हनुमान मंदिरों में अखंड मानस पाठ, हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन हवन भंडारा का आयोजन

संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त अष्ट सिध्दी और नौ निधियों के दाता मरूति नंदन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव पर्व उमरियापान सहित ग्रामीण अंचलों में अपार उत्सव, उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उमरियापान स्थित बावली हनुमान मंदिर में दक्षिण मुखी हनुमान जी का वैदिक विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गों के श्रद्धालुओं ने पवनसुत हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। झंडा चौंक स्थित हनुमान मंदिर में अखंड मानस पाठ, हवन पूजन कर कन्या भोज, भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रध्दुलु गण मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया, इसी तरह एमपीईबी स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी अश्विनी शुक्ला द्वारा अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव पर्व पर महा आरती कर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया। कटरा बाजार हनुमान मंदिर में महा आरती कर केसरी नंदन का जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जी के प्रकटोत्सव में सरपंच अटल ब्यौहार ने ब्यौहार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन, महा आरती के पश्चात मंदिर परिसर में कन्यायों का पूजन कर भोज कराया तत्पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के श्रध्दुलु गणों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। भरभरा आश्रम में संत बनवारी दास महाराज के सानिध्य में यहां स्थापित श्री हनुमत भजनानंद स्वामी का विशेष पूजन एवं आरती की गई । हरदी कुटी आश्रम में पवन पुत्र हनुमान की विशेष पूजा एवं आरती की गई । धर्मशाला हनुमान मंदिर में विविध कार्यक्रम हुए। मंदिरों में सुबह से ही अखंड रामायण पाठ, भजन कीर्तन सहित अनेक धार्मिक आयोजन कर पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। उमरियापान नगर में अंजनी पुत्र की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई । शोभायात्रा में जनप्रतिनिधि सरपंच अटल ब्यौहार, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, रामजी ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, नरेश असाटी, दिनेश असाटी, प्रमोद असाटी, ललित गौतम, जगन्नाथ मांझी, संदीप सोनी, बडा गुप्ता, आदित्य ब्यौहार, ऋषभ ब्यौहार, कान्हा सोनी, गजराज सिंह ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, जगमोहन चौरसिया, अरविंद गुप्ता, राकेश बर्मन, मोहित सिंह, अंकित बर्मन, उमाशंकर पटेल, अमन बर्मन, राहुल बर्मन, संजय बर्मन आदि लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ शोभा यात्रा में व्यवस्था बनाए रखने मुस्तैद रहे ।

Related Articles

Back to top button