मध्य प्रदेश
उमरियापान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पतंजलि योग समिति ढीमरखेडा के तत्वाधान में मंगलवार को उमरियापान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें समिति के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने सामूहिक योग किया। कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर विधालय उमरियापान प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर समिति के रामकृष्ण दीक्षित ने उपस्थित लोगों को योग क्रियाओं का विस्तार से महत्व बताया। इस दौरान अमित दीक्षित सहित सदस्यों व लोगों की उपस्थिती रही। योग दिवस समीपी करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ के ध्यानहाल में भी मनाया गया। जिसमें योग के साथ ही भावातीत ध्यान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महर्षि विश्वविधालय कुलसचिव अरविंद सिंह राजपूत, आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह सहित आश्रम परिवार की मौजूदगी रही।



