मध्य प्रदेश

उमरियापान से सिहोरा रोड क्षतिग्रस्त, लगातार हो रही दुर्घटना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान से सिहोरा रोड के हाल – बेहाल हैं जगह – जगह गड्ढे बने हुए हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती हैं आवागमन में राहगीरों को भारी मुश्किल होती है। क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क खस्ताहाल हो गई है। इन पर वाहन चालकों से लेकर यात्रियों को सफर करना दुश्वार हा़े गया है। मानसून से पूर्व कुछ सड़कों की मरम्मत करवाई थी लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों की जगह गिट्टी रेत बची है। जगह-जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए ताकि जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों तक आवाज उठा सके जिससे जल्द से जल्द सड़क का निर्माण हों सके और आवागमन में दिक्कत ना हो सके।

Related Articles

Back to top button