मध्य प्रदेश

ऊर्जा संरक्षण संबंधी एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न


सिलवानी। गुरुवार को जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिला परियोजना समन्वयक एसके उपाध्याय, सहायक परियोजना समन्वयक एनके शर्मा, जिला प्रौढ़ शिक्षा समन्वयक महमूद आलम, उपस्थित हुए।

एसके उपाध्याय को जिला परियोजना समन्वयक बनने के उपरांत प्रथम बैठक सिलवानी विकासखंड में आयोजित हुई जिसमें उपाध्याय ने ऊर्जा संरक्षण के संबंध में सभी उपस्थित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालकों, प्राचार्य, बीएससी और जन शिक्षकों को संबोधित किया। उपाध्याय ने अपनी प्रथम बैठक में कक्षा 1 से 8 तक चल रही विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से व्यवस्थित और समय सीमा में करने के लिए मार्गदर्शन किया । जिले का और विकासखंड का प्राथमिक और माध्यमिक स्तर कैसे मजबूत हो इसके लिए हम सभी लोगों को मिलकर एक होकर समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एस के उपाध्याय डीपीसी एवं एनके शर्मा जिला सहायक परियोजना समन्वयक ने नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, बेसलाइन टेस्ट, ब्रिज कोर्स, वर्क बुक पर कार्य, एफ एल एन शिक्षक मार्गदर्शिका, व्हाट्सएप एसेसमेंट, मेरिट कम मींस, अशासकीय विद्यालय नामांकन, 20 से कम शाला का नामांकन, और अतिथि शिक्षक आदि मुख्य विषयों पर उपस्थित प्राचार्य विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षकों से चर्चा की
बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने ऊर्जा संरक्षण के लिए उसा ऐप कैसे डाउनलोड करें कैसे प्रश्नोत्तरी हल करके ऊर्जा संरक्षण पर चर्चा की बीआरसीसी शैलेंद्र यादव ने सभी अशासकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य को बस्ते के बोझ को नियमानुसार कम करने की बात कही उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक प्राइवेट स्कूल में एक वेट मशीन भी होना अनिवार्य है और बच्चों की अतिरिक्त किताबों के लिए साला स्तर पर अलमारी या पेटी की भी व्यवस्था की जा सकती है

Related Articles

Back to top button