राशिफल 23 सितंबर 2022 शुक्रवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 23 सितम्बर 2022: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध है। आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जायेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 51 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि– मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐂 वृष राशि– संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में सुधार होने की उम्मीद है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। यात्रा के योग हैं।
👩❤️👨 मिथुन राशि– वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि तो होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
🦀 कर्क राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सावधानी बरतें। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।
🦁 सिंह राशि– नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से अलग भी रहना पड़ सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
👰🏻♀ कन्या राशि– आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन को सम्भावना बन रही है। संयत रहने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के मनवांछित परिणाम मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।
⚖️ तुला राशि– आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। धर्मकर्म में रुचि रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि– नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वाथ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
🏹 धनु राशि– मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है। वाणी का प्रभाव रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आशातीत सफलता मिलेगी।
🐊 मकर राशि– शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन के रखरखाव एवं सज-सज्जा के कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी अतिथि का आगमन हो सकत है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक हो सकता है। सुखद समाचार मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से भी बचें।
⚱️ कुंभ राशि– मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति भी सचेत रहें। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं। काम की अधिकता से असहज हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। मन में नकारात्मक से बचें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
🐬 मीन राशि– धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बहनों एवं भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवादों से बचकर रहेंगे।
(Don’t copy my page)
✍🏼 *नोट_हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

