मासूम छात्रों को स्कूल में कलम की जगह शिक्षक सफाई के लिए पकड़ा रहे फावड़ा
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहड़ोल । शहड़ोल में शिक्षको द्वारा छात्रों को प्रताड़ित करने का नही थम रहा मामला, मासूम छात्रों को स्कूल में कलम की जगह शिक्षक सफाई के लिए पकड़ा रहे फावड़ा, माशूम बच्चो से फावड़ा लेकर स्कूल की सफाई का एक और वीडियो आया सामने आया है।
शिक्षक द्वारा 5 से 6 साल के मासूम बच्चो से फावड़े से स्कूल के घास फूस की सफाई का वीडियो आया सामने आया है। शिक्षक कन्हैयालाल पटेल द्वारा मासूम छात्रों से स्कूल परिषर की कराई जा रही सफाई, सफाई के दौरान छात्रों से स्कूल की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा है। इस मामले में जिले के अधिकारी मामले की जांच कर कार्यवाही की कह रहे बात। बुढार विकासखण्ड अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक पाठशाला बरटोला सकरा का मामला ।
कुछ दिन पूर्व ही जयसिंहनगर के एक स्कूल में शिक्षको द्वारा छात्रों से स्कूल के टॉयलेट की सफाई के मामले में दो शिक्षक पर निलम्बन की हुई थी कार्यवाही, इसके बाद अब एक और बच्चो से स्कूल में फाबड़े से सफाई का कराने का मामला सामने आया है।




