एकल अभियान का तीन दिवसीय नवीन आचार्य चयन वर्ग सम्पन्न
सिलवानी। एकल अभियान अंचल बरेली के सिलवानी कार्यालय में तीन दिवसीय नवीन आचार्य चयन वर्ग का आयोजन किया किया जा रहा था, जिसका समापन सत्र मंगलवार को संपन्न हुआ।
प्रारंभ में सरस्वती, एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित, फूल माला पहना कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन दीदियों द्वारा किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का एकल अभियान अंचल की दीदियों द्वारा तिलक एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश राय अंचल अध्यक्ष, कमलेश गुप्ता हरि कथा अंचल अध्यक्ष, लीला साहू महिला समिति अध्यक्ष सच अध्यक्ष, पूरनसिंह ठाकुर, नेतराम धाकड़, निरपत सिंह रघुवंशी, राजकुमार रघुवंशी, आलोक रघुवंशी, नगर कारवां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं विभोर जैन विधायक प्रतिनिधि, राजकुमार पटेल विधानसभा विस्तारक, दिनेश चौरसिया, देवेंद्र मिश्रा, शुभम साहू, राधेश्याम साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एवं भाग से नारायणसिंह ठाकुर भाग प्रशिक्षण प्रमुख, रामविलास उईके अंचल अभियान प्रमुख, महेंद्र सिंह अंचल प्रशिक्षण प्रमुख एवं समस्त सेवावर्ती कार्यकर्ता एवं आचार्य भैया उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग समापन में सभी वरिष्टों का उद्बोधन हुआ एवं रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आचार्य बहनों द्वारा भाइयो को राखी बांधी गईं। एवं एकल को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प के साथ समापन सत्र संपन्न हुआ।




