मध्य प्रदेशराजनीति

एक दूसरे के लिए वोट मांगने वाली नेत्रियां होंगी आमने-सामने, मंत्री के लिए होगी मुसीबत

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । उमरिया में अब एक बार फिर से चुनावी महायुद्ध होने जा रहा है। यहां मानपुर विधानसभा में कभी एक दूसरे का साथ देने वाली नेत्रियां अब एक दूसरे की राजनीति की दुश्मन बन गई हैं। जहां विधानसभा चुनाव में अब वह एक दूसरे के आमने- सामने लड़ने वाली हैं।
आपको बता दें कि उषा कोल पहले भारतीय जनता पार्टी में हुआ करती थीं और पाली नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लेकिन मंत्री मीना सिंह ने हमेशा उन्हें इग्नोर किया। भारतीय जनता पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ने चाहती थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिसकी वजह से उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। जहां उन्होंने फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें मानपुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी बनाया है, जहां वह भाजपा की मंत्री मीना सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
ऊषा कोल मानपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह का सामना करेंगी। हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी टिकट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले तीन कार्यकाल से मीना सिंह ही मानपुर विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी रही हैं और उन्होंने हर बार चुनाव जीतकर अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात भी दी है। आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं ऊषा कोल को भी मंत्री मीना सिंह का ही सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में मानपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव काफी दिलचस्प भी होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button