मध्य प्रदेश

एक वर्ष से बिगड़ा पड़ा हैंडपंप, वार्ड के लोग हो रहे हैं परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया1
गौरझामर । पुराना ग्राम पचायत भवन के पास लगा एक हैंडपंप पिछले एक वर्ष से बिगड़ी हुई अवस्था में पड़ा हुआ है जिसे सुधारने के लिए संबंधित जवाबदारों द्वारा आज तक उसके सुधारने और जनोपयोगी बनाने का प्रयास नहीं किया है वार्ड क्रमांक 7 और एवं आठ के मध्य जैन मंदिर के सामने लगे उक्त हैंडपंप से दो वार्ड के लोगो के साथ-साथ आसपास के लोगों को पीने के पानी की सुविधा तो मिलती ही थी बस स्टैंड और मेंन रोड के दुकानदारों को भी इसका लाभ मिलता है लेकिन बिगड़े हैंडपंप के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है , विडंबना इस बात की है कि बिगड़े हैंडपंप की तरफ ना पीएच ई विभाग के लोग ध्यान दे रहे और ना ही ग्राम पंचायत, बिगड़ी हैंड पंप को तुरंत सुधारने हेतु बार्ड के लोगों ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से मांग की है।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button