धार्मिकमध्य प्रदेश

संगीतमय श्री कालिका पुराण कथा सहित कलश यात्रा के साथ महाकाली पूर्ति स्थापना

नौ दिनों तक होगी जगत जननी की उपासना के साथ आराधना
घट स्थापना एवं माता के ज्वारे, ग्राम सरौली मझगवा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले के सिहोरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरौली में बने सिद्धपीठ माता कालिका धाम में होने जा रहीं संगीतमय श्री कालिका पुराण कथा सहित कलश यात्रा के साथ महाकाली पूर्ति की स्थापना, नौ दिनों तक होगी जगत जननी की उपासना।
कालिका पुराण कलश यात्रा एवं महाकाली मूर्ति स्थापित 30 मार्च
रविवार को की गई।।
माता के कार्यक्रम – 30 मार्च 2025 रविवार सृष्टि अवतरण “एवं कामदेव चरित्र, 31 मार्च 2025 सोमवार सती विवाह एवं राजा दक्ष यज्ञ विंद वंश, 1 अप्रैल 2025 मंगलवार शिव वियोग मोचन हेतु प्रयास, 2 अप्रैल 2025 बुधवार दैनंदिन प्रलय एवं कपिल मनु संवाद, 3 अप्रैल 2025 गुरुवार कामदेव दहन एवं काली शिव मिलन , 4 अप्रैल 2025 शुक्रवार महिषासुर उपाख्यान दानव चंद्र मुंडे रक्तबीज धूम लोचन वध, 5 अप्रैल 2025 शनिवार महाविद्या प्रसंग योगिनी चरित्र, 6 अप्रैल 2025 रविवार भजन प्रधान कथा एवं देवी स्तुतियां, 7 अप्रैल 2025 सोमवार कृपा पात्र प्रसंग फल सूती एवं हवन, 8 अप्रैल 2025 मंगलवार भंडारा दधीकर्दम के साथ संपन्न होगी ।
कार्य स्थल कालिका धाम सिद्ध पीठ बिजली ऑफिस के सामने ग्राम सिरौली मझगवा।
रविवार को विधिविधान से इस आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य संचालन कर रहे बीएल केवट ने बताया कि मां माता कालिका धाम सरौली 30 मार्च 2025 को मां कालिका पुराण का आयोजन मुख्य मठाधीश पण्डित रुद्रात शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषयज्ञ, सामुद्रदिक शास्त्रज्ञ, आध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में संपन्न की जायेगी। मां माता कालिका पुराण एवं मां महाकाली की मूर्ति स्थापित नौ दिवसीय देवी उपासना के बाद कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
इस आयोजन में प्रधान पुजारी पण्डित उमेश पाठक, मुख्य संचालन बीएल केवट, प्रदीप उर्फ गुड्डू दुबे, जितेन्द्र उर्फ जित्तू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास पत्रकार के द्वारा सभी धर्म, भक्तगणों से विशेष धर्म लाभ पाने हेतु आग्रह किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button