मध्य प्रदेश

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े छात्रवृत्ति के सभी पोर्टल अति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम से शासकीय महाविद्यालय सिलवानी प्राचार्य डॉ. बीडी खरबार को मध्यभारत प्रांत छात्रवृत्ति संबधी विभिन्न समस्या पर आपका ध्यान आकर्षित कराने ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत 6 माह से छात्रवृति का पोर्टल ठप होने के कारण प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी आज छात्रवृत्ति संबधी विभिन्न प्रकार की योजनाएं के लाभ से वंचित हो रहे है। पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति, आवास भत्ता, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना का लाभ मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति संबधित योजनाओं के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश लेते है अब उन विद्यार्थियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संबल, पोस्टमेट्रिक जैसी छात्रवृत्ति योजनाओं के सहारे ही उच्च शिक्षा में विद्यार्थी वर्ग का नामांकन प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ता है। ऐसे में 6 माह से छात्रवृत्ति के पोर्टल बंद होना उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है। बजट व तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए विद्यार्थियों को नकार दिया जाता है जिस कारण व्यवस्थाओं के प्रति विद्यार्थी समुदाय का विश्वास भी घटता जा रहा है। परिषद की माँग है कि जल्द से जल्द बंद पड़े छात्रवृति के सभी पोर्टल अति शीघ्र प्रारंभ किए जाए, ताकि छात्रो को समस्या का सामना न करना पड़े। छात्रवृति की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button