मध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने निकाली रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जिला कलेक्टर अवि प्रसाद एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है । जिसमें छात्रों के द्वारा नारे बाजी करते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने अंगुली पर स्याही का निशान, सशक्त मतदाता होने की पहचान, मतदान आपका हक है और जिम्मेदारी भी का नारा दिया गया । ग्राम पंचायत उमरियापान सचिव सतीश गौतम एवं रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया के द्वारा भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान करने संदेश दे रहे हैं । सरपंच अटल ब्यौहार आम – जनता को मतदान के संबंध में लगातार जागरूक कर रहे हैं । छात्रों ने उमरियापान नगर भ्रमण करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय में रैली का समापन हुआ । इसी बीच ग्राम पंचायत उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया सहित समस्त शिक्षकों एवं छात्रा उपस्थितिथ रहे ।

Related Articles

Back to top button