मध्य प्रदेश
भाई-बहन के प्रेम व सुरक्षा का प्रतीक पर्व है रक्षाबंधन : सुनील खटीक

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। नगर की वार्ड क्रमांक 10 में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर की तमाम बहनों ने एकजुट होकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील खटीक का मंगल तिलक करते हुए आरती उतारी और कलाई पर राखी सजाई। खटीक ने भी बहनों को उपहार भेंट किये और उन्हें समाज में महिलाओं की भूमिका और सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए भरोसा दिलाया कि वे सदैव बहनों की रक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए तत्पर रहेंगे। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने मौके पर उपस्थित सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और कर्तव्यबोध का भी संदेश देता है।



