मध्य प्रदेश

शांतिपूर्ण मतदान कराने प्रशासनिक अमला उतरा सड़कों पर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी 25 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक , राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों मैं पहुंच कर मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने का संदेश दे रहे है । इसी क्रम में ढीमरखेड़ा एसडीएम नदीमा शीरी, एसडीओपी स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी , नायब तहसीलदार उमरियापान संदीप सिंह , आर आई, उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश देते हुए कहा की मतदाता भयमुक्त होकर बगैर किसी लालच, प्रभोलन ना आकर मतदान करें । एसडीओपी मोनिका तिवारी अपनी टीम के साथ गनयारी , परसेल, खांमा, घुघरा, घुघरी आदि ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीणों से कहा कि असामाजिक तत्व या कोई भी संगित्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी पुलिस थाना में दें जानकारी देने वाले का मोबाइल नंबर और नाम गुप्त रखा जाएगा । प्रशासनिक अमला द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देशन दिए । शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के मद्देनजर उमरियापान में एस डी एम नदीमा शीरी , एसडीओपी मोनिका तिवारी, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, थाना प्रभारी एस राज पिल्लई एवं राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया ।

Related Articles

Back to top button