मध्य प्रदेश

एसडीएम और टीआई की समझाइश के बाद ही लगे हाईवों पर जमों को खुलवाया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हिट एंड रन कानून के विरोध में जिले भर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखा गया,जिससे दमोह शहर के बायपासों पर निकलने वाली एंबुलेंस, जरूरतमंद लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटे जाम रहा।जिले में अलग-अलग जगह एसडीएम होने और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला दमोह सागर मार्ग पर चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष बस यूनियन और भी यूनियन ने हल्ला बोलकर पूरे हाईवे रोड पर ट्रक लगाकर विरोध प्रदर्शन खड़ा कर दिया ।जिससे मौके पर एसडीएम दमोह आर एल बागरी, टीआई कोतवाली आनंद सिंह,तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुर्जर,चौकी प्रभारी जबलपुर नाका संतोष सिंह,सागर नाका चौकी प्रभारी एएसआई किशोरी लाल अठया और भी भारी संख्या में पुलिस कोर्स की समझाइश इसके बाद ही ट्रक यूनियन ने ज्ञापन सौंपा, तब कहीं जाम को खुलवाया गया. यहां पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ देखी गई।

Related Articles

Back to top button