ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन में इरफान मंसूरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया
खुरई। नगर खुरई में मंसूरी समाज द्वारा तहसील स्तरीय प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें खुरई तहसील के सभी ग्राम से एवं नगर के समाज के लोग एकत्रित हुए कार्यक्रम में भोपाल से एहसान मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हाजी अजीज मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष, आरके मंसूरी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, एडवोकेट आदिल रजा मंसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, महबूब भाई, मंसूरी जिला सागर, फारूक मंसूरी जिला अध्यक्ष रायसेन, सलीम मंसूरी जिला सचिव विशेष अतिथि के के रूप में शामिल हुए प्रोग्राम में समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखें शिक्षा तालीम तरबियत तरक्की के से समाज के उत्थान के लिए सूत्रधार बताया एवं एहसान मंसूरी द्वारा कहा गया कि हमारा संगठन देश के कोने कोने में काम कर रहा है मध्य प्रदेश के हर एक जिले में कार्यरत है संगठन समाज में कुकृतियों को हमेशा हमेशा के लिए बंद कर रहा है संगठन द्वारा निर्णय लिया गया कि विवाह में किसी भी व्यक्ति द्वारा दहेज नहीं लिया जाएगा जो दहेज लेगा जा मांगेगा उसका हम समाज से बहिष्कार करेंगे एवं विवाह सादगी के साथ होगा ढोल बाजों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा जिस बेटी की भी शादी होगी उस बेटी के जहां किसी भी तरह दावत नहीं खाई जाएगी चुनावी समय होने के कारण समाज को यह संदेश देता हूं कि जो भी पार्टी सहयोग करेगी हम उसका सहयोग करेंगे हमारी प्रमुख मांगों को जो पूरा करवाएगा हम उसका साथ देंगे
कार्यक्रम के उपरांत खुरई निवासी इरफान मंसूरी को खुरई तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया। मंसूरी के अध्यक्ष बनने पर सर्व समाज द्वारा हार फूल माला डालकर मुबारकबाद दी नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सफीक मंसूरी नगर अध्यक्ष बम्होरी अकील मंसूरी नगर सचिव परवेज मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



