मध्य प्रदेशहेल्थ

कई पात्र लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा में हजारों ऐसे पात्र हितग्राही हैं जो कि आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं जिसमें कई गरीब लोग भी शामिल हैं क्योंकि जिन लोगों का 2011 में सर्वे के अनुसार नाम नहीं है उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे । इस संबंध में नगर परिषद से जानकारी ली तो उनका कहना है कि जिनका 2011 के सर्वे में नाम है उन्हीं के कार्ड बनाए जाएंगे व स्वास्थ्य विभाग में नाम जुड़ेंगे, स्वास्थ्य विभाग से ली जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि हमारा काम नाम जोड़ने का नहीं है, यह काम नगर परिषद का है ।
इस संबंध में सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही की जो पात्र हितग्राही हैं उनका आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा ? शासन प्रशासन से अनुरोध है कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए एवं 2011 के सर्वे में नाम नहीं है दोबारा सर्वे कराकर ऐसे पात्र हितग्राहियों का नाम आयुष्मान कार्ड से जोड़े जिससे वह अपना इलाज शासन की योजनाओं के अनुसार करा सकें।

Related Articles

Back to top button