क्षतिग्रस्त भवनों से खेल मैदान परिसर सिकुडा
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा का एक मात्र खेल मैदान शासन प्रशासन की उपेक्षा के कारण सिकुडता जा रहा है ।पूर्व जनप्रतिनिधि की मंशा से सीएम राईज के खेल मैदान मै अंबेडकर भवन, कन्या शाला, पटवारी कक्ष, बीईओ कार्यालय और रजक परिवार द्वारा दान मै दिये गये भवन खेल परिसर में बना दिये गये जिससे युवाओ को एथलेटिक्स खेल, कब्बड्डी, क्रिकेट खेलने के लिऐ मैदान कम पडने लगा। नगर में अनेक खेल प्रतिभाऐ है खेल मैदान न होने के कारण प्रदशर्न न कर पा रहे है।शासन द्वारा प्रस्तावित कालेज भवन के पास 0.48 हेक्टेयर खेल मैदान सुरक्षित कर दी गई लेकिन राशि आबंटित नहीं की है। पूर्व मै नगर में एक करोड़ रूपये की लागत से स्टेडियम बनने की योजना थी लेकिन तत्कालीन संस्था द्वारा जगह नहीं दी गई । परिसर में दान से बने भवन क्षतिग्रस्त जीर्ण शीर्ण हो गये है जिनमै सांप बिच्छू का बसेरा बना हुआ। और भवनो की आड मै शराबी शराब पीते, सट्टा की पट्टी काटने वाले बैठते और जुआ के पड लगते है। भवन को डिस्मेंटल करने की एक कार्यक्रम में सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कलेक्टर को निर्देश दिये थे फिर भी कायवाही नहीं की । भवन हट जाने से खेल के लिये जगह निकल सकती है । उक्त खेल मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन, चुनावी आमसभा और शासकीय कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। स्कूल प्रबंधन द्वारा रख रखाव नहीं किया जा रहा ।मुख्य मार्ग पर गेट भी नहीं लगा जिससे खेल मैदान मै आवारा पशुओं और मनचलों का जमाबड़ा लगा रहते । जनापेक्षा स्कूल प्रबधन क्षतिग्रस्त भवनो को हटाने और मुख्य गेट लगाने की कार्यवाही करेगी।



