मध्य प्रदेशहेल्थ

डीएचएस से अस्पताल को मिली भाप कीटाणुशोधन मशीन, जो अस्पताल में करेगी बैक्टीरिया का नाश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वास्थ्य को लेकर सिविल अस्पताल में कई मशीनें धीरे-धीरे उपलब्ध होती जा रही हैं अब भोपाल के डीएचएस सुपरिंटेंडेंट द्वारा सिविल अस्पताल को करीब साढ़े दस लाख रु. की लागत का पोल्टी सानी सिस्टम (भाप कीटाणुशोधन उपकरण) उपलब्ध कराया गया है जिससे अस्पताल में बैक्टीरिया को समाप्त किया जाएगा।
यदि देखा जाए तो सिविल अस्पताल में क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के मरीज आते हैं जिससे सर्वाधिक बैक्टीरिया अस्पताल में ही हो जाते हैं। बीमारों से जो बैक्टीरिया आते है वे कई अन्य लोगों को बीमारी का कारण भी बन जाते हैं। जिनके नाश के लिए अभी विभिन्न प्रकार के कार्य अस्पताल में किए जाते रहे हैं ताकि उनका नाश किया जा सके। लेकिन अब इस सिस्टम के आ जाने से बैक्टीरिया मारने के लिए पूरे रूम में स्प्रे किया जाएगा जिसकी वजह से जो बैक्टीरिया पलंग, चादर, कंबल, तकिया दरवाजे, और ओटी में मौजूद होंगे उन सब बैक्टीरिया का इस सिस्टम से नाश होगा और अस्पताल का प्रत्येक कक्ष और प्रत्येक सामग्री बैक्टीरिया मुक्त हो जाएगी। यह सब क्षेत्र की माटी के सपूत सांची क्षेत्र के विधायक और प्रदेश शासन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से उक्त मशीन सिविल अस्पताल को उपलब्ध हो पाई है।
क्या है यह सिस्टम और कैसे काम करता है:- पोल्टी सानी सिस्टम एक पेटेंट स्टीम डिसइन्फेक्शन डिवाइस (एसडीडी) है जो एएफएनओआर एनएफ टी 72-110 मानक – मेडिकल सेटिंग के अनुरूप है और इससे विषाणुनाशक, जीवाणुनाशक, स्पोरिसाइडल, कवकनाशी, लीवरोसाइडल और मोल्डीसाइडल प्रभावी है। यह जैविक संदूषण के जोखिम वाले वातावरण के कीटाणुशोधन के लिए समर्पित है।
पोल्टी सानी सिस्टम स्टीम के फायदे:- तेजी से और लगातार कीटाणुशोधन 180 डिग्री सेल्सियस तक की संतृप्त, सूखी और सुपरहीटेड भाप कुछ ही सेकंड में काम करती है। पूरे दिन लगातार कीटाणुशोधन के लिए आदर्श। कोई क्रॉस-संक्रमण नहीं
वितरण में सतहों के साथ संपर्क शामिल नहीं है और किसी अन्य उपकरण के साथ सुखाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
आपके और दूसरों के लिए सुरक्षित, इसे लोगों और जानवरों की उपस्थिति में दिन में कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। सतह जल्दी सूख जाती है।
सभी सतहों के लिए उपयुक्त भाप कपड़े और वस्तुओं सहित सभी सतहों को लपेटती है और कीटाणुरहित करती है, यहां तक ​​कि जटिल ज्यामिति वाले भी।
नियंत्रित एक्सपेंशन चेंबर के साथ एक्सक्लूसिव पोल्टी पेटेंट डिस्पेंसर भाप को 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर देता है और इसके निकास को धीमा कर देता है। संतृप्त, शुष्क और अत्यधिक गर्म भाप का यह बादल 99.999 प्रतिशत तक वायरस, कीटाणुओं, बैक्टीरिया, कवक और बीजाणुओं को मारे बिना सतहों को ढँक देता है और कीटाणुरहित कर देता है।
इस संबंध में सीबीएमओ अनिल कुमार का कहना है कि इस सिस्टम के आ जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक लाभ होगा सिस्टम के चलते अस्पताल के सभी कक्ष बैक्टीरिया रहित रहेंगे। इसे डिसइन्फेक्शन सिस्टम भी कहते हैं।

Related Articles

Back to top button