कन्या शाला नंदलाल पिपरिया में शाला प्रभारी ने किया गया ध्वजारोहण, निकाली गई प्रभात फेरी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के जनपद शिक्षा केंद्र जबेरा के अंतर्गत आने वाले शासकीय बालक शाला एवम शासकीय प्राथमिक कन्या शाला नंदलाल पिपरिया मे आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गई । बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कार भेंट कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। शासकीय प्राथमिक कन्या शाला में ध्वजारोहण शाला प्रभारी हसीना खान के द्वारा किया गया ।इस दौरान बालक शाला प्रभारी अशोक शर्मा, सरपंच रानी जैन सहयोगी शिक्षक कोष्टा सरपंच प्रतिनिधि अमित जैन, कादर धनु सिंह ठाकुर, देशराज सिंह, गोपी सिंह, अमित सिंह, अतिथि शिक्षक कमल प्रसाद द्विवेदी, राजा खान, मुजीब खान, सहायक सचिव जमील खान, सुजानसिंह, नरेश सेठ, वकील सिंह, धन सिंह, दशरथ सिंह, विश्वनाथ सिंह, दरियाव सिंह, गोपी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही



