करणी सेना एवं सामाजिक संगठन ने सड़क हादसे में मृत गौवंश को लेकर भारी वाहनों पर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। 26 अगस्त को SH44 सेठान साईंखेड़ा के बीच फ्लाई ऐश के अज्ञात वाहन से 8 गौवंश को टक्कर मारा गया जिसमें 4 गौवंश मौके पर मृत हो गई अन्य घायल हुई ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की प्रमुख मांगे साईंखेड़ा के मुख्य मार्ग एवं स्टेट हाईवे 44 की संयुक्त राजस्व एवं नगर परिषद टीम से सीमांकन निरीक्षण कर कर समस्त अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए, अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस देकर मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। स्टेट हाईवे-44 पर भारी वाहनों की गति, फिटनेस, परमिट एवं चालक की जांच के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। स्टेशन चौराहा सहित दुर्घटना संभावित स्थानों पर सीसीटीवी, पर्याप्त प्रकाश, गति सीमा एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। रात्रि में भारी वाहनों की विशेष चेकिंग तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं से जुड़े भारी वाहनों के संचालकों/ठेकेदारों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जवाबदेह बनाया जाए।
यह मामला केवल गौ वंश की मृत्यु का नहीं बल्कि साईंखेड़ा के नागरिकों के जीवन एवं सार्वजनिक मार्ग की सुरक्षा का प्रश्न है । प्रशासन द्रारा समय पर कार्यवाही कर मुख मार्ग को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात को सुरक्षित बनाया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है
इस दौरान राकेश शर्मा, चंद्रपाल राजपूत, आनन्द राजपूत, राकेश खेमरिया, अनुराग शर्मा, अनिल मिढोतिया, नितिन तिवारी, विषेश अवधिया, नितिन राजपूत, बृजेश राजपूत, नीलेश तोमर, कमलेश अवधिया, लक्ष्मीकात मेहरा, राजीव गुर्जर, पवन राजपूत, भावानी राजपूत, शिवू राजपूत, नितेश राजपूत, दीपू राजपूत, गुलजार राजपूत, प्रतिपाल राजपूत, यशवंत राजपूत, दुर्गेश राजपूत, गुलाब राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी गौ भक्त मौजूद रहे।



