करहोला में श्री रामचरित मानस सम्मेलन रविवार से
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नव वर्ष का स्वागत करते हुए ग्राम करहोला में जजमान श्रीराम चरित मानस सेवा समिति करहोला के द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक विद्वानों के सानिध्य में रविवार से श्रीराम चरित्र मानस सम्मेलन का आयोजन कराया जा रहा है।
जिसमें मालवा माटी के सपूत प्रसिद्ध संत दीपक उपाध्याय जी उज्जैन एवं मंच अध्यक्ष श्रीराम कृपाल जी उपाध्याय बीकलपुर, पंडित अरुण कुमार गोस्वामी झांसी तथा श्रीश्री 1008 ब्रह्मचार्य महाराज बापौली मांगरोलधाम विशेष रुप से कथा वाचन के साथ श्री रामचरित मानस सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे ।
संपर्क सूत्र के लिए हरिकेश पटेल, डॉ. शंकरसिंह लोधी, बबलू यादव, बाबूलाल पटेल, मोतीलाल पटेल, महेंद्रकुमार गौर एवं सरपंच जयहिंद गौर को समिति द्वारा अधिकृत किया गया है।
जिन्होंने सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के साथ संपूर्ण तहसील में प्रचार प्रसार के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दिनांक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2023 तक अधिक से अधिक संख्या में मानस सम्मेलन में भाग लेकर धर्म लाभ उठावे ।


