मध्य प्रदेश

कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ

सिलवानी । देश के प्रथम गृहमंत्री स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन द्वारा कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button