मध्य प्रदेश

कलेक्टर के आश्वासन के बाद कम्प्यूटर बाबा धरने से उठे

रिपोर्टर : सत्येंद्र जोशी
सुल्तानपुर के पास हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने 16 गायों को कुचल दिया बजरंग दल और आसपास के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई तभी पूर्व मंत्री एवं कंप्यूटर बाबा विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए, कलेक्टर एसपी के पहुंचने पर और उनके आश्वासन के बाद बाबा ने धरना तोड़ दिया।
रायसेन। सुल्तानपुर के पास हाईवे पर बुधवार की रात्री में वाहनों द्वारा हुई गायों की हत्या को लेकर पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा गुरुवार की सुबह से धरने पर बैठ गए थे।
सूचना मिलते ही एडीएम आदित्य रिछारिया और एडिशनल एसपी अमृत मीणा मौके पर पहुंचे। और व्यवस्था को संभाला। तभी कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद कम्प्यूटर बाबा ने धरना स्थगित कर दिया।
जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने इस प्रतिनिधि को बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए संबंधित नगर पालिका, जनपद पंचायतों, को निर्देश दिए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन वाहनों को भी तलाशा जाएगा जो एक्सीडेंट दुर्घटना कर रहे हैं। प्रशासन ने गायों की हत्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी कोशिश करेगा।

Related Articles

Back to top button