मध्य प्रदेश

कांग्रेसी और भाजपाई पार्षद नारी सम्मान और डीबीटी कराने में जुटे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरकार द्वारा एक और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत फॉर्म भरवा कर प्रतिमाह एक हजार रुपए देने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा पार्षद मोहल्ले मोहल्ले जाकर महिलाओं को डीबीटी कराने बैंक भेज रहे हैं ताकि अन्य महिलाओं की तरह उन्हें भी ₹1000 महीना मिल सके।
वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर में कांग्रेस पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी घोषणानुसार 15 सौ. रुपए प्रतिमाह देने की वादे के साथ नारी शक्ति सम्मान योजना के फार्म भरवाना शुरू कर दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक दो के पार्षद प्रतिनिधि जफर शाह द्वारा घर – घर जाकर नारी शक्ति सम्मान योजना के 400 से अधिक फार्म भरवाए।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उक्त योजना में महिलाओं को 15 – 15 सौ . रुपए प्रतिमाह मिल सके।
भाजपा पार्षदों सहित नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, बृजेश लोधी महेश चंद्र साहू, ओमकार यादव, अजय जैन, अजय जाट, लोक राज सिंह ठाकुर, राजीव दुबे, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button