कार और बाइक की भिंडत, चालक की इलाज के दौरान मौत

सिलवानी। सोमवार की दोपहर गैरतगंज गाडरवारा राजमार्ग 44 के जमुनिया घाट पर कार और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई। बाइक सवार पति पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे । इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश सेन पिता गबरुलाल सेन उम्र 40 साल निवासी बेगमगंज अपनी पत्नि उषा सेन और पुत्र रोहित सेन को अपनी बाइक क्रमांक एमपी 40 बीडी 1071 से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जैथारी जा रहे थे कि जमुनिया घाट पर सिलवानी की ओर से आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 49 सी 8122 की आमने सामने भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में लाया गया। जहां प्राथमिक के बाद गंभीर घायल मुकेश सेन को भोपाल रिफर किया गया। भोपाल में इलाज के दौरान बाइक चालक मुकेश सेन की मौत हो गई। वही कार चालक मौके से फरार हो गया।
सिलवानी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर कार और बाइक को अपनी अभिरक्षा में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।



