शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक तथा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजपूत ने छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नए भवन के भूमि पूजन की शीघ्र की जायेगी।
प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में छात्र संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहितों की रक्षा और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत रही है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर भाजपा नेता विभोर नायक, संदीप शर्मा, पुनीत समैया, प्रदीप कुशवाहा अखिल विद्यालय परिषद के जययादव सिद्धार्थ समैया, राजीव रघुवंशी, राजू भैया, देवेंद्र रघुवंशी डूंगरिया शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य मनोहर पंथी सहित बड़ी संख्या छात्र एवं छात्र उपस्थित रहे।



