खेलमध्य प्रदेशराजनीति

शासकीय महाविद्यालय के खेल मैदान का पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया

सिलवानी। नगर में आयोजित होने जा रहे ‘सांसद खेल महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय के खेल मैदान का पूर्व लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई, खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, दर्शकों की बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button