क्राइम

नाबालिक को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलवानी । पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़कियां दस्तयाब करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार लगातार सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है पिछले एक माह में सिलवानी पुलिस ने दस लड़कियों को दस्तयाब किया गया है।
7 मई 2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम हतोडा से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को 28 मई को गैरतगंज थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। नाबालिग मेडिकल चेकअप के बाद न्यायालय में कथन के बाद परिजनो को सौप दिया गया था। वही अज्ञात आरोपी फरार हो गया था। उक्त आरोपी बृजेश हरिजन पिता खिलान सिंह हरिजन उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 12 गैरतगंज को सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, जैथारी प्रभारी सतेन्द्र सिंह कुशवाहा, विवेचना अधिकारी नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, सैनिक महेन्द्र रघुवंशी सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button