मध्य प्रदेशमनोरंजन

किशोर दा का जीवन उनके गीतों में प्रतिबिम्बित होता है : राकेश भार्गव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । किशोर कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । उनका जीवन उनके गीतों में प्रतिबिम्बित होता है । किशोर कुमार को जितनी महारत अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के वह धनी भी थे। बॉलीवुड में बहुत कम हस्तियां ऐसी रही होंगी जिन्हें हर क्षेत्र में महारथ हासिल थी। किशोर कुमार एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन गायक भी थे। रिदम संगीत समूह उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
स्टेट बैंक कॉलोनी में उक्त उदगार नगर के संगीत समूह “रिदम” द्वारा किशोर कुमार की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राकेश भार्गव ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारम्भ हुआ। अतिथि जनों, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, समाज सेवी संतोष कंडया, पूर्व प्राचार्य विद्यानन्द शर्मा एवं समाजसेवी शिवनारायण नीखरा ने किशोर कुमार के चित्र पर सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रमेश भार्गव ने किशोर के गीत ये जवानी है दीवानी को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। नगर के युवा गायक शशांक दुबे ने चिंगारी कोई भड़के गाकर सबका मन मोह लिया। अभिलाष श्रीवास्तव ने पल पल दिल के पास तुम रहती हो। रामेंद्र ठाकुर- रात कली एक ख्वाब में आई, हरिओम भार्गव जाने जां ढूंढता फिर रहा हूं तुझे रात दिन। साहित्य श्रीवास्तव तेरे चेहरे में वो जादू है, सन्नी शर्मा मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो, रमेश भार्गव मेरे महबूब कयामत होगी, सृष्टि ओ हंसिनी कहाँ चली, शशांक दुबे तू है तू ही वही दिल ने जिसे, प्रदीप सोनी मेरा जीवन कोरा कागज कोरा ही रह गया। सन्नी शर्मा जिंदगी का सफर है कैसा सफर, शशांक दुबे ओ भोल ओ भोले, हरिओम भार्गव चला जाता हूँ किसी की धुन में, रक्षा श्रीवास्तव ये रातें, ये मौसम नदी का किनारा, उस्ताद गायक विजय कौशिक, मिट्ठू सोनी के गाए गीतों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम को लयबद्ध संचालित किया प्रदीप सोनी ‘शून्य’ ने। कार्यक्रम में नगर की संगीत प्रतिभाओं मिट्ठू सोनी, संगीत शिक्षक विजय कौशिक और विनोद श्रीवास्तव का रिदम के सभी सदस्यों ने शॉल श्रीफल से सम्मान किया। पत्रकार विशाल शिल्पकार और अंकुर श्रीवास्तव का भी सम्मान ग्रुप द्वारा किया गया। जब मिट्ठू सोनी और विजय कौशिक ने किशोर कुमार के विभिन्न ऐतिहासिक गीत गाकर उन्हें याद किया तो श्रोताओं ने खूब सराहा।कार्यक्रम में नगर के संगीत प्रेमी सहृदयी जनों में दिनेश माहेश्वरी प्रबंधक एसबीआई, ऋषिराज शर्मा, दीपक कटारे, बसंत शर्मा, महेश नेमा, रामस्वरूप गुप्ता, पार्षद ब्रजेश लोधी, पार्षद गुलाब रजक, सत्यजीत दुबे, इमरत साहू, राकेश (नीरज साउंड) सहित संगीत प्रेमी उपस्थित थे।अंत में कायर्क्रम के प्रति आभार साहित्य श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button